एफआईआर रद्द कैसे कराएं : FIR Quashing
एफआईआर रद्द कब और कैसे कराएं : FIR Quashing आधार और प्रक्रिया जब किसी व्यक्ति का नाम किसी पुलिस केस में गलत तरीके से डाल दिया जाता है या उसे परेशान करने के लिए झूठा केस किया जाता है, तो उसके पास हाई कोर्ट जाकर उस एफआईआर को रद्द (FIR Quash) कराने का अधिकार होता है। एफआईआर रद्द करवाने के लिए आपको हाई कोर्ट में BNSS की धारा 528 के तहत एक याचिका (Quashing Petition) दायर करनी होती है। हाई कोर्ट FIR रद्द तभी करता है जब उसे लगे कि केस झूठा या निराधार है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि एफआईआर रद्द (FIR Cancel) कराने के आधार क्या हैं, यह कब और कैसे की जाती है - नियम, शर्ते और हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की पूरी प्रक्रिया। एफआईआर रद्द (FIR Quash) करना क्या है? जब पुलिस किसी मामले में एफआईआर दर्ज करती है, तो उसकी जांच शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आरोपी को लगता है कि एफआईआर में लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं या उनके पीछे कोई ठोस सबूत नहीं है, तो वह उस एफआईआर को रद्द कराने के लिए सीधे हाई कोर्ट जा सकता है। हाई कोर्ट के पास यह 'खास पावर' (Inherent ...