संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शादी रद्द कब और कैसे होती है - तलाक और विवाह समाप्त करने में अंतर

चित्र
  शादी रद्द कब और कैसे होती है - तलाक और विवाह समाप्त करने में अंतर ​कई बार जब पति-पत्नी अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा पाते तो वे अपने विवाह के बंधन को खत्म करने की सोचते हैं। लेकिन शादी के रिश्ते को खत्म करने के भी दो तरीके होते हैं, एक ऐसा जिसमें शादी को बिलकुल गलत मान लिया जाता है और दूसरा जिसमें विवाह के बंधन को कानून के हिसाब से खत्म किया जाता है। इसलिए हम सभी का यह समझना बहुत जरूरी है कि ये दोनों तरीके कौन से है और इनमें से कौन सा तरीका सही होता है। आज के इस लेख में हम आपको शादी रद्द (Marriage Annulment) करने और तलाक (Divorce) के विषय के बारे में जानकारी देंगे कि, शादी रद्द करना और तलाक क्या होता हैं? विवाह को समाप्त कब और कैसे किया जा सकता है? शादी रद्द (Marriage Annulment) करना क्या होता है? शादी रद्द करने का मतलब है कि शादी (Marriage) को ऐसा माना जाए जैसे वो कभी हुई ही नहीं। यानि शादी को पूरी तरह से खत्म कर देना। सरल भाषा में कहे तो, कोर्ट जब यह तय करता है कि आपकी शादी कानूनी रूप से सही नहीं है, तो कोर्ट उस शादी को खत्म यानी रद्द कर देता है। इसे शादी का "रद्द करना", ...

Court Marriage कैसे करे? कोर्ट मैरिज डाक्यूमेंट्स, खर्चा, फायदे और प्रक्रिया

चित्र
  Court Marriage कैसे करे? कोर्ट मैरिज डाक्यूमेंट्स, खर्चा, फायदे और प्रक्रिया  दोस्तों भारत में विभिन्न धर्मो के लोग रहते है और उनमे शादी करने की प्रक्रिया और रीती रिवाज भी उनके धर्मो के अनुसार ही होते है। आजकल कोर्ट मैरिज का चलन भी काफी तेज़ी से बढ़ा है और बहुत से लोग है जो कोर्ट के जरिए शादी तो करना चाहते है पर उनके पास कोर्ट मैरिज से संबधित जानकारी का अभाव होता है। आज के इस लेख द्वारा हम आपको इस विषय से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से देंगे कि कोर्ट मैरिज क्या है? और कोर्ट मैरिज कैसे करे - पूरी प्रक्रिया? इसमें किन दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है व शादी करने का खर्च कितना होता है?  इसलिए अगर आप भी इन्हीं सब सवालों के जवाब व इंडिया में कोर्ट मैरिज करने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान तरीके से समझना चाहते है तो हमारे इस लेख को बिल्कुल ध्यान से पूरा पढ़े। क्योंकि हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको इस कानूनी प्रक्रिया की हर वो जानकारी हो जाएगी, जिसका जवाब आप अभी तक ढूंढ रहे है।  विषयसूची     भारत में कोर्ट मैरिज करने के लिए योग्यता     कोर्ट मैरिज क...

कोर्ट मैरिज बनाम आर्य समाज शादी? प्रक्रिया, अंतर, फायदे और नुकसान

चित्र
  कोर्ट मैरिज बनाम आर्य समाज शादी? प्रक्रिया, अंतर, फायदे और नुकसान ​जब कोई लड़का और लड़की एक दूसरे के प्यार में होते हैं और शादी करना चाहते हैं, तो उन्हें अक्सर ये समझना मुश्किल होता है कि जल्द से जल्द शादी कैसे और किस तरह करें। आजकल सिर्फ पारंपरिक शादी ही नहीं, बल्कि कोर्ट मैरिज और आर्य समाज मैरिज जैसे आसान और कानूनी तरीके भी लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। कई बार लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि कौन सा तरीका उनके लिए बेहतर है, खासकर जब शादी जल्दी करनी हो या दोनों का धर्म या जाति अलग हो। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। इस लेख में हम आपको शादी करने के दो आसान तरीकों के बारे में सरल और सटीक जानकारी देंगे, कि कोर्ट मैरिज और आर्य समाज मैरिज में अंतर? ये दोनों तरह की शादी कैसे होती है - इनके फायदे, नुकसान।  कोर्ट मैरिज क्या होती है? कोर्ट मैरिज वह कानूनी प्रक्रिया होती है, जिसमें लड़का और लड़की सरकारी ऑफिस में जाकर कानूनी तौर पर शादी (Legally Marriage) करते हैं। इसमें कोई पूजा-पाठ, फेरे या निकाह जैसी धार्मिक रस्में (Religious Rituals) न...

अवैध कब्जा कैसे हटाए - कब्जा हटवाने के तरीके

 अवैध कब्जा कैसे हटाए - कब्जा हटवाने के तरीके, कानूनी धारा और नियम ​भारत में प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा (illegal Possession) एक बड़ी समस्या है, जिस कारण कई लोग अपनी ही जमीन से बेदखल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आज भी बहुत से लोगों को प्रॉपर्टी के कानूनों और अपने अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। अगर आपकी निजी जमीन या प्रॉपर्टी पर किसी ने कब्जा कर लिया है और आप सोच रहे हैं कि इसे हटाने के नियम क्या हैं तो यह लेख आपके लिए है। ऐसे मामलों में कब्जा हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है, तो कई बार प्रशासनिक मदद से भी समाधान निकाला जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको इस विषय से जुड़ी सभी उपयोगी जानकारी देंगे कि, अवैध कब्जा क्या होता है? निजी या सरकारी जमीन से अवैध कब्जा कैसे हटाए? अवैध कब्जा हटवाने के तरीके, कानूनी धारा, नियम और उपाय? अगर आपके पास कोई जमीन, मकान, दुकान या प्लॉट है, चाहे वह अभी खाली पड़ा हो या उसमें कोई रह रहा हो, तो आपको इस अपराध के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कई लोग सोचते हैं कि अगर उनकी संपत्ति के कागजात सही हैं, तो कोई उस पर कब्जा नहीं कर सक...